डिजिटली भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद

नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ है कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की इतने व्यापक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी ।

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चयन पोर्टल पर उनसे आवेदन आमंत्रित कराए जाएंगे और वे संबंधित दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसी के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर व पारदर्शिता के साथ आंगनवाडिय़ों में कार्य करने का अवसर प्रदान होगा।

Next Post

10 ठेले सहित सड़कों पर सजी दुकानों का समान जब्त 

Mon Jun 23 , 2025
  जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस एवं निगम प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को निकलने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या […]

You May Like

मनोरंजन