ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के साथ ही प्रदूषण और नशा मुक्त करने पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है।
उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के कारण ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली है और वह समय अब दूर नहीं है, जब ग्वालियर का नाम पूरे सम्मान के साथ विकसित शहरों की श्रेणी में लिया जाएगा।इस दौरान ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर उप नगर के वार्ड 2 में 22 लाख की लागत से सत्यनारायण की टेकरी पर विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सत्यनारायण टेकरी पहाड़ी पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को जल सुविधा में सुधार होगा।
