चौथे दिन मिला घुघराघाट में डूबे जूनियर डॉक्टर का शव

जबलपुर: भेडाघाट ग्राम घुघराघाट में 14 मार्च को नहाते समय डूबे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर का शव चौथे दिन यानी सोमवार को बरामद कर लिया गया है। दरअसल होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा जूनियर डॉक्टर गहरे पानी में चला गया था जिसकी तलाश में बीते चार दिनों से एसडीआएफ की टीम तलाश कर रही थी। सोमवार को भी सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चला। सुबह करीब 10:00 बजे शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक डॉ प्रवीण कुमार 35 वर्ष निवासी न्यू शास्त्री नगर तिलवारा का मेडिकल कालेज में पढाई करता है। 14 मार्च को होली खेलने के बाद वे साथी डॉ. शुभ्रा सुदिप्त प्रधान, डॉ. प्रियंका, डॉ. मोहित, एवं डॉ. निखिल सभी घुघराघाट नहाने आये थे, दोपहर डॉ. निखिल दांगी 29 वर्ष नहाते समय गहरे पानी में चला गया।नदी के तेज प्रवाह में बहने लगा। यह देखते ही साथी छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कोई उस तक नहीं पहुंच पाया। पुलिस ने गुमइंसान कायम कर जांच में लिया गया। चार दिन से दिन से जूनियर डॉक्टर की तलाश चल रही थी।

Next Post

आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा नहीं रहे

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल: विशेष पुलिस महानिदेशक रेल, मनीष शंकर शर्मा का कल रात इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया । उनका पार्थिव शरीर आज फ्लाइट से भोपाल लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज ही भोपाल में किया जायेगा। शर्मा राज्य के पूर्व मुख्य सचिव कृपा शंकर शर्मा के पुत्र थे। […]

You May Like