बागली: जहा चरण पड़े संतन के वह पवित्र भूमि कहलाय वाली बात चरितार्थ हो गई , बुधवार जटाशंकर महतं बद्रीदास महाराज यज्ञाचार्य चंद्र प्रकाश शास्त्री लक्ष्मी नारायण यादव सहित अन्य धार्मिक सज्जन बुधवार को फतेहगढ़ स्थित मां नर्मदा घाट पर गए धार्मिक आयोजन के बाद वापसी लोटते समय कांटा फोड़ नगर से निकले यहां पर उन्हें साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि यही पर बागली नगर की बेटी का घर है। महाराज जी अपनी पूरी मंडली के साथ रुके और बागली की बेटी उषा अशोक योगी को आशीर्वाद देने के लिए उसके घर पहुंचे परिजनों ने जब देखा संतो की टोली उनके घर एकादशी पर्व पर उनके घर आई है।
उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा सभी संतो की भारतीय परंपरा से आओ भगत करते हुए स्वागत सत्कार किया इस दौरान यज्ञाचार्य चंद्र प्रकाश शास्त्री एवं जटाशंकर तीर्थ के महंत बद्री दास महाराज ने कहा कि हमारे गांव की बेटी का घर मार्ग में हो और हम वहां नहीं पहुंचे यह हमारी संस्कृति नहीं है । पूरे परिवार ने सनातन परंपरा अनुसार हमारा सत्कार किया वह हमेशा खुश रहे, इसी मोहल्ले में जटाशंकर तीर्थ की एक और बेटी का ससुराल है ।उसके घर भी बाबा जी और पूरी मंडली पहुंचे संतो के आगमन पर कांटा फोड़ की श्री राम कॉलोनी में कुछ देर के लिए धार्मिक माहौल बन गया लोगों ने भगवान जटाशंकर सहित महंत के जयकारे लगाए
