शराब नीति मामले में अदालत का फैसला केजरीवाल-सिसोदिया के पक्ष में आया

नई दिल्ली: कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में फैसला सुनाते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया। अदालत के निर्णय के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक मीडिया के सामने आए और इसे सत्य की विजय करार दिया। इस दौरान वे भावुक नजर आए और उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े।
फैसले के बाद केजरीवाल ने कहा कि यह आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था, जिसके तहत उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल भेजा गया और एक सिटिंग मुख्यमंत्री को छह महीने तक कारावास में रखा गया, जो देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें भी लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा।
केजरीवाल ने कहा कि वर्षों से लगाए जा रहे सभी आरोप अदालत में टिक नहीं पाए और न्यायपालिका ने सच्चाई को सामने लाया। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है और न्याय पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

Next Post

जिलाबदर बदमाश पकड़ा, 18 आपराधिक मामले हैं दर्ज

Fri Feb 27 , 2026
इंदौर:खजराना पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी को छह माह के लिए इंदौर जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए गए थे, बावजूद इसके वह खजराना इलाके में सक्रिय मिला.थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया […]

You May Like