इंदौर:खजराना पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में घूम रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी को छह माह के लिए इंदौर जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए गए थे, बावजूद इसके वह खजराना इलाके में सक्रिय मिला.थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि आरोपी शाहरुख उर्फ गोलू पिता जब्बार निवासी अशरफी कॉलोनी, खजराना को जनवरी में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह द्वारा छह माह के लिए जिलाबदर किया था.
उसके खिलाफ मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, डकैती, लूट, अड़ीबाजी एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब 18 आपराधिक प्रकरण शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नाहरशाह वली दरगाह मैदान क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया. आरोपी के खिलाफ रासुका में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
