अज्ञात वाहन ने तीन मोटरसाइकल सवार युवकों को कुचला दो की मौत

सतना :नागौद थाना व पोड़ी चौकी के समीप अटरा गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने तीन मोटरसाइकल सवार युवकों को कुचल दिया.मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार नागौद की ओर आ रहे थे.तभी किसी अज्ञात वाहन ने ऐसी टक्कर मारी की दो लोगो की मौत पर ही हो गई.

मृतक अनुज कुशवाहा पिता बसंता कुशवाह 22 वर्ष एवं बिट्टू कुशवाहा पिता स्वर्गीय साहौली कुशवाहा उम्र 35 वर्ष एवं घायल आशु पिता मन्नू चौधरी 24 वर्ष है ।सभी पोड़ी के निवासी है। मौके पर पोड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र साकेत ,अनिल तिवारी,पंकज मिश्रा,राजेंद्र पांडे एवं ओमप्रकाश तिवारी पहुंचे।अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

Next Post

सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा के यादगार पल साझा किये

Fri Oct 3 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा के अपने यादगार पल प्रशंसकों के साथ साझा किये हैं। सोनी सब के कलाकार करुणा पांडे, ऋषि सक्सेना, गौरी टोंक और समृद्ध बावा ने साझा किया है कि दशहरा उनके लिए क्या मायने रखता है। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा की भूमिका निभा […]

You May Like