पूंजी बाजार में विदेशी निवेशकों की लिवाली से रुपया मजबूत

मुंबई, 03 जुलाई (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से शुक्रवार को रुपया 17 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.18 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 19 पैसे टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 95.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आज 15 पैसे की तेजी के साथ 95.20 रुपये प्रति डॉलर पर हुई थी। दिनभर यह सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 95.16 रुपये और नीचे 95.35 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 95.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 31.5 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया इससे रुपये को समर्थन मिला।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी देखी गयी। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा मामूली बढ़त के साथ 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इससे रुपये पर हल्का दबाव रहा।

 

Next Post

आंधी-तूफान व भारी बारिश के बीच अधीक्षण अभियंता ने किया विद्युत सबस्टेशन जबलपुर नाका-दमोह का निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने दिये निर्देश

Fri Jul 3 , 2026
दमोह।आंधी-तूफान एवं भारी बारिश के बीच म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. दमोह के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान द्वारा 03 जुलाई को जबलपुर नाका दमोह स्थित 33/11 के.व्ही. विद्युत सबस्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) एम.एल.साहू, दक्षिण संभाग-दमोह एवं कार्यपालन अभियंता (एस.टी.एम./एस.टी.सी) एस.के.गेडाम, संभाग-दमोह भी साथ में उपस्थित थे। विगत […]

You May Like