दीपावली पर यात्रियों को राहत, यशवंतपुर-जयपुर होलीडे स्पेशल ट्रेन का बामनिया में होगा ठहराव

झाबुआ. दीपावली त्योहार के दौरान यात्री ट्रेनों में बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे द्वारा यशवंतपुर-जयपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस होलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का ठहराव बामनिया रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। इससे बामनिया क्षेत्र के यात्रियों को जयपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 06543 यशवंतपुर-जयपुर होलीडे स्पेशल प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से रवाना होकर गुरुवार को रात 8:10 बजे बामनिया पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 और 28 अक्टूबर तथा 4, 11, 18 और 25 नवंबर को यशवंतपुर से चलेगी।

इसी तरह, ट्रेन नंबर 06544 जयपुर-यशवंतपुर होलीडे स्पेशल प्रत्येक शनिवार को जयपुर से रवाना होकर रविवार को शाम 6:50 बजे बामनिया पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 और 31 अक्टूबर तथा 7, 14, 21 और 28 नवंबर को जयपुर से चलेगी। इस विशेष ट्रेन के कुल छह फेरे प्रस्तावित है। बामनिया स्टेशन पर ठहराव मिलने से दीपावली के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और जयपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।

Next Post

झाबुआ में कुएं से मिले तीन बच्चों के शव, चोट के निशान होने का दावा, नरबलि की आशंका पर जांच की मांग

Thu Oct 22 , 2026
झाबुआ. झाबुआ जिले के चुई गांव में तीन बच्चों के शव कुएं से मिलने के मामले में परिजनों ने उनके शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया है। परिजनों के मुताबिक बच्चों के नाक-कान और जीभ कटे हुए थे। होंठों पर भी कटने के निशान थे। इन दावों […]

You May Like