जबलपुर: पुलिस व्यवस्था में और कसावट लगाने पुलिस अधीक्षक ने तीन थानों में फेरबदल करने के बाद अब चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया है। धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी धुर्गेश मरावी को बनाया गया है।
रामपुर चौकी की कमान महेंद्र जाटव को दी गई है। इसके पहले मदनमहल थाना प्रभारी संगीता सिंह को लाइन अटैच किया जा चुका है। जबकि हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज कुमार राज को मदनमहल थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा ग्वारीघट थाना प्रभारी रहे सुभाषचंद्र बघेल को हनुमानताल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाइन से भेजे गए हरिकिशन को ग्वारीघाट थाना प्रभारी बनाया गया है।
