
इंदौर. मोती तबेला क्षेत्र में बिजली की मेन लाइन की केबल में स्लीपर बस फंसने से बड़ा हादसा टल गया. घटना बुधवार की रात करीब 11:30 बजे की है. इंदौर से नीमच जा रही बस एमपी 70 जेडसी 5512 में ऊपर से गुजर रही बिजली की केबल फंस गई थी. मौके पर मौजूद रावजी बाजार थाने के आरक्षक सौरभ शर्मा और भारत जाट ने तुरंत बस रुकवाकर यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा. इसके बाद बिजली विभाग की टीम बुलाकर केबल हटवाई गई. बस को सुरक्षित यात्रियों सहित आगे के लिए रवाना किया.
