
इंदौर. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो बाइक सवारों पर यातायात पुलिस ने 5,800-5,800 रुपए का जुर्माना लगाया. दोनों चालक रॉन्ग साइड वाहन चलाने के साथ मोबाइल फोन का उपयोग करते मिले. जांच में अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन भी सामने आया. यातायात थाना प्रभारी जोन 3 अरविंद दांगी के नेतृत्व में जिम्मेदार नागरिकों से मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
