सिंगरौली/बरगवां: बरगवां क्षेत्र के बाघाडीह गांव में वीर क्रांतिकारी मंगल पांडे की स्थापित प्रतिमा का अनावरण 26 मई को होना था, लेकिन उससे पहले ही अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं, बल्कि देश के वीर सपूत और स्वतंत्रता संग्राम की भावनाओं का भी अपमान है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द पहचान की जाए तथा उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
