
भोपाल। शादी के बहाने ब्लैक मेलिंग करने वाले एक आरोपी को लुधियाना पंजाब से पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने पीडित महिला को बदनाम करने के बहाने 3 लाख रूपये मांगे थे. पीडिता को बदनाम करने में आरोपी का साथ देने वाली एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है.
पुलिस के मुताबिक 18 मई को पीड़िता प्रमिला (परिवर्तित नाम) ने आरोपी अभिषेक गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और वीडियो वायरल करने से रोकने के नाम पर अङीबाजी की. आरोपी अभिषेक ने इसके लिए पीड़िता से 3 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी देने लगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार के लिए एक टीम तैयार की. आरोपी अभिषेक कुमार गुप्ता (19) निवासी मधुवनी अपार्टमेन्ट इन्कलेव लुधियाना पंजाब और रंजू बाई (53) को लुधियाना पंजाब स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. मामले मे आरोपी अभिषेक कुमार गुप्ता को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
