कुएं में गिरने से कराटे खिलाड़ी की मौत

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ के सारंगबिहरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवती कराटे और ताइक्वांडो खिलाड़ी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खेत के कुएं में गिरने से यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने उसे कुएं के बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई खिलाड़ी की मौत से पूरे क्षेत्र और खेल जगत में गहरी शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। परिजनों के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की है। केशिका अपने घर के पास स्थित खेत में कुएं की मोटर चालू करने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगडऩे से उसका पैर फिसल गया। वह सीधे कुएं में जा गिरी। कुएं में गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेल जगत और परिवार में मातम

पुलिस जांच में जुटी इस होनहार खिलाड़ी की अचानक मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। वहीं, छिंदवाड़ा जिले के खेल जगत में भी भारी शोक व्याप्त है। स्थानीय खिलाडिय़ों और खेल प्रशिक्षकों ने केशिका के निधन को जिले के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने बताया बेहतर खिलाड़ी मुष्किलों से मिलते है। इस बेहतर खिलाड़ी को हमने खो दिया है।

सीएम ने किया था सम्मानित

केशिका के परिजनों ने बताया कि वह खेलों में लगातार उमदा प्रदर्शन कर रही थी। अपने हुनर की दम पर उसने जिले का नाम रोशन किया था। उसके इसी उत्कृष्ट खेल को देखते हुए कुछ दिन पूर्व प्रदेष के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने उसे भोपाल आमंत्रित कर सम्मानित किया था। इस सम्मान समारोह में केशिका को अवार्ड के साथ 50 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया था।

Next Post

सीधी में शॉर्ट सर्किट से 3 बच्चों की मौत पर सीएम डॉ यादव ने जताया दुख, परिजनों को 6-6 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

Sat May 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए एक हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हो जाने की घटना का त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि घटना अत्यंत ही दुखद एवं हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]

You May Like