
सीहोर. कलेक्टर बालागुरू के ने दोराहा स्थित मां हरसिद्धी वेयर हाउस तथा श्यामपुर स्थित शुभमश्री वेयर हाउस में बनाए गए गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने उर्पाजन की व्यवस्थाएं देखी. मॉइश्चर मशीन पर गेहूं के नमी के स्तर का परीक्षण तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे में गेहूं के वजन का भी परीक्षण किया.
कलेक्टर ने किसानों के लिए बैठने के उपयुक्त स्थल, पेयजल, छाया, पंखा आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके अलावा डीडीए केके पाण्डे एवं डीएमओ प्रशांत बामनकर ने अहमदपुर तथा चरनाल स्थित उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों के प्रभारियों तथा नोडल अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धात मापदंड के अनुसार एफएक्यू गेंहू का उपार्जन करने एवं किसानों से बुक किए गए स्लॉट की तिथि पर ही उपज की खरीदी करने के निर्देश दिए.
