धामी ने किया अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

अल्मोड़ा, 22 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया और जिले में खिलाड़ियों के लिए कई घोषणाएं भी कीं। धामी ने इस अवसर पर कहा कि सरकार उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने के लिए प्रदेश में खेलों के ढांचागत विकास में जुटी हुई है। खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रदेश में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में छात्रावास निर्माण, जीआईसी मैदान में हॉकी और फुटबॉल के लिए टर्फ का निर्माण, बैडमिंटन और हैंडबाल कोर्ट का निर्माण किये जाने और स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के आधार पर तैयार किए जाने की घोषणा की। यही नहीं मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 200 सोलर लाइट उपलब्ध कराने की भी सहस्र स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। प्रदेश में नई खेल नीति बनाई गई है। पदक विजेताओं को आउट आफ टर्म नौकरी का प्रावधान किया गया है। राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार एवं हिमालय खेल रत्न पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शीघ्र ही स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राज्य के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में 920 विश्वस्तरीय एथलीटों तथा लगभग 1000 अन्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हल्द्वानी में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।

Next Post

पुणे और धाराशिव ने 61वीं सीनियर राज्य खो खो चैंपियनशिप में जीते खिताब

Mon Dec 22 , 2025
बीड (महाराष्ट्र), 22 दिसंबर (वार्ता) 61वीं सीनियर राज्य खो खो चैंपियनशिप बीड में संपन्न हुई, जिसमें पुणे जिले की पुरुष टीम और धाराशिव जिले की महिला टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया। दो कैटेगरी वाले इस इवेंट में महाराष्ट्र के 24 जिलों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रत्येक कैटेगरी में लीग-कम-नॉकआउट […]

You May Like