छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप सागर तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त हेमंत गुप्ता निवासी सरानी दरवाजा, पुराने इलाहाबाद बैंक के पास के रूप में की। शिनाख्त होते ही परिजनों को सूचना दी गई।
प्रारंभिक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम हुआ। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रताप सागर तालाब में मिला शव
