नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश कीर समाज विकास संघ के अध्यक्ष उधमसिंह कीर मकोड़िया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकरलाल कीर बटोही की सहमति से माल्हनबाड़ा, बनखेड़ी निवासी तेजतर्रार युवा एवं समाजसेवी घनश्याम कीर गुड्डू को संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पूरे समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
घनश्याम कीर लंबे समय से तन, मन और धन से समाजसेवा में सक्रिय हैं। वे कीर समाज युवा महासभा के माध्यम से निरंतर समाज उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उधमसिंह कीर और राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकरलाल कीर बटोही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर समाज की उन्नति में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ योगदान देंगे।
गौरतलब है कि घनश्याम कीर राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे कांग्रेस पार्टी के कर्मठ नेताओं में गिने जाते हैं और अपनी ईमानदारी व सक्रियता के बल पर पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मजबूत पकड़ और अच्छे संबंध रखते हैं।
