सहायक थानेदार की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

इंदौर:एमजी रोड थाने में पदस्थ एक सहायक थानेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वे परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के पीछे स्थित इलाके में रहते थे. देर रात उनकी मृत्यु की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की बारीकी से जांच की.थाना प्रभारी आऱडी कानवा ने बताया कि पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है.

अधिकारी आसपास के लोगों, परिजनों और सहकर्मियों से जानकारी जुटाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मौत के पीछे कोई दुर्घटना, स्वास्थ्य समस्या या अन्य कोई कारण तो नहीं है. प्रारंभिक स्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटनाक्रम और स्पष्ट होगा.

Next Post

वीडियो कॉल के दौरान फंदा लगाकर नवविवाहिता ने दी जान

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात यह है कि आत्महत्या से ठीक पहले उसने अपने पति को वीडियो कॉल किया था. पुलिस के मुताबिक महिला पिछले कई महीनों से गहरे अवसाद में थी, जिसकी वजह उसके परिवार में लगातार हुई मौतें […]

You May Like