
इछावर. महिलाओं द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ शिकायत की गई थी. पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त की. वहीं चौपाल ग्रामीणों को शराब पीने के दुष्परिणामों को बताया.
कुंडीखाल की ग्रामीण महिलाओं द्वारा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने संबंधी ज्ञापन दिया गया था. थाना प्रभारी द्वारा दो टीमों का गठन कर ग्राम कुंडी खाल में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गई. पुलिस ने अभिषेक कोरकू, मोहन कोरकू, गोरेलाल कोरकू के घर दविश दी गई. जिसमें आरोपी हनुमत कोरकू के कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की. पुलिस ने ग्राम कुंडी खाल में चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति में महिला एवं पुरुषों को शराब की कुरीतियों और दुष्प्रभाव के संबंध में बताया.
