दमोह मेडिकल कॉलेज का प्रभारी डीन डॉ. अर्जुन सिंह ने किया पहला निरीक्षण

दमोह। शहर के अथाई मार्ग स्थित बरपटी के पास बन रहे मेडिकल कॉलेज की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज दमोह के प्रभारी डीन डॉक्टर अर्जुन सिंह ने शनिवार को पहली बार मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 95 फीसदी से अधिक काम पूरा होना बताया। उन्होंने कहा कि इसी सत्र में नया बैच शुरू हो सकता है। डॉ. अर्जुन सिंह ने पूरे मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया, जिसमें लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, लेक्चर रूम आदि देखे। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल, पीआईयू विभाग के अधिकारी केसी अग्रवाल के अलावा ठेकेदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 30 एकड़ जमीन पर यह मेडिकल कॉलेज बना है। पानी की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अधिक पत्थर होने से 400-500 फीट तक पानी नहीं निकल पाया है। इसकी उच्चतम व्यवस्था की जा रही है। दूसरे फेज में अस्पताल बनने तक जिला अस्पताल में ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बैठेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के बैठने आदि के लिए स्पेस बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल के साथ जल्द एक बड़ी बैठक होगी। वहीं प्रभारी डीन डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि फर्नीचर खरीदी को लेकर 22 जून के बाद टेंडर लगा सकते हैं और जुलाई महीने में खरीदी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

*निरीक्षण के बाद डीन डॉ. अर्जुन सिंह ने सांसद राहुल सिंह से की मुलाकात*

निरीक्षण और कलेक्टर से मुलाकात के बाद दमोह मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त डीन डॉ. अर्जुन सिंह ने सी-7 वीआईपी रोड स्थित सांसद कार्यालय, दमोह पहुंचकर सांसद राहुल सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर डीन और सांसद के बीच मेडिकल कॉलेज की प्रगति, शैक्षणिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Next Post

रेनो ने नयी डस्टर का भारत से निर्यात शुरू किया

Mon Jun 22 , 2026
चेन्नई, 22 जून (वार्ता) फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने नयी डस्टर का निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि 750 वाहनों की पहली खेप चेन्नई से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना की गयी है। आने वाले महीनों […]

You May Like