धान भुगतान को लेकर किसानों के उग्र तेवर

जबलपुर: जिले की मझौली तहसील में किसानों का धान भुगतान लंबित होने को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। पिछले एक महीने से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान संगठन एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला प्रशासन को 11 मार्च 2026 तक भुगतान सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है। भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में मझौली तहसील के किसान पिछले एक माह से धरने पर बैठे हैं। किसान संघ के तहसील मंत्री रणजीत पटेल के समर्थन में चल रहे इस आंदोलन में किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि 11 मार्च तक भुगतान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान
किसानों का आरोप है कि वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 का धान भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। संगठनों का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की जनहानि की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं सरकार की होगी।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पटेल, राष्ट्रीय महासचिव किसान पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष नवीन पटेल, पनागर तहसील अध्यक्ष अरविंद पटेल, तहसील सचिव अजय पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष सोनू पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश पटेल, ब्रजेंद्र पटेल, विनीत पटेल, शीला पटेल, नितेश पटेल, दीपक जैन, वीरेंद्र पटेल, डी. साहू, वीरेंद्र राजपूत, गायन सिंह राजपूत, शरद साहू, कौशल सिंह राजपूत, दिनेश कुमार, अरविंद पटेल, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे

Next Post

गर्मी बढ़ने से मटर की तुड़ाई हुई तेज

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: इस वर्ष मौसम ने ऐसी करवट ली कि फरवरी माह के मध्य से ही गर्मी का एहसास होने लगा। वहीं तेज धूप के कारण गर्मी के दिनों की आहट भी तेज हो गई थी, इसके चलते मार्च महीने तक आने वाला मटर अब अपने अंतिम पायदान पर पहुंच चुका […]

You May Like