जबलपुर: पाटन सिविल अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के साथ पार्किंग संचालक ने शिकायत करने के शक में मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुनील साहू निवासी बढैयाखेडा पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिविल अस्पताल पाटन में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है।
बीती रात करीब 8:10 बजे सिविल अस्पताल के सामने से अंदर जा रहा था, वहां पर इन्नू पार्किंग का काम करता है जिसने बोला इसको मारो, मेरी झूठी शिकायत करता है और आकर लिपट गया और झूमाझपटी कर हाथ से मारपीट करने लगा जिससे उसे चोटें आ गई।
