बीच बाजार में पति-पत्नी के बीच मारपीट

सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के मल्हार पार्क के समीप आज सोमवार की दोपहर के वक्त गोलगप्पा खाने के बाद भुगतान को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद साढ़ू एवं साली ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। लेकिन आरोप है कि पत्नी के साथ मारपीट करने वाला पति नशे में धुत्त था।

दरअसल मल्हार पार्क के सामने आज सोमवार को पति-पत्नी और उसके रिश्तेदार साढ़ू-साली गोलगप्पा खाए, भुगतान देने की बात आई तो महिला के पति ने अपनी पत्नी को उछल-उछल कर पैरों से मारने लगा। मौके पर मौजूद लोग कुछ देर तक तमाशबीन बने रहें, लेकिन कुछ लोग बीच-बचाव भी करते रहे। इस बीच उसकी साली और पत्नी व साढू़ ने जमकर धुनाई की। फिर साढ़ू एवं आसपास मौजूद लोगों बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट करने वाले कहां के निवासी हैं, पता नही चल पाया। हालांकि मामला थाने तक नही पहुंचा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Next Post

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

Mon Oct 19 , 2026
जबलपुर। जबलपुर के रिछाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र की दमकल की 8 गाड़ियां मौके […]

You May Like