सतना:शहीद लाल पद्मधर सिंह के बलिदान दिवस पर कृपालपुर स्थित अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह पार्क में नगर निगम द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। परिजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिमा पर माल्यार्पण, राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
महापौर योगेश ताम्रकार ने युवाओं से शहीद के आदर्श अपनाने का आह्वान किया। अंत में पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, आयुक्त शेर सिंह मीना समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
