भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेल विभाग ने राजधानी के बड़े तालाब में भव्य जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन मंत्री हितानंद,महापौर मालती राय,मंत्री कृष्णा गौर और जिला भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र यति भी मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में 50 से अधिक बोट्स तिरंगे के साथ तालाब की लहरों पर दौड़ीं और 100 से ज्यादा वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने विविध खेल गतिविधियों के जरिए देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। यह आयोजन रोमांच और देशप्रेम का संगम बनकर उभरा।
