बुजुर्ग दंपत्ति की हत्याकांड़- पुलिस ने किया मोबाइल बरामद, रिश्तेदारों और किराएदारों से पूछताछ

भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. वारदात के बाद से मृतकों का मोबाइल फोन भी गायब था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में रहते थे. करीब एक सप्ताह पहले दोनों का शव उनके घर से पुलिस ने बरामद किया है. दोनों के मोबाइल फोन भी मौके से गायब मिले. पुलिस को अब एक मोबाइल फोन चूनाभट्टी इलाके से बरामद हुआ है. बरामद हुए फोन को लेकर जानकारी सामने आई है कि आरोपी ने उसमें मौजूद ड़ाटा को डिलीट कर दिया है. पुलिस पूरे डाटा को रिकवर करने का प्रयास कर रही है. आशंका जताई गई है कि हमलावर ने दोनों मोबाइल फोन उठाए होंगे और चूनाभट्टी इलाके में एक फोन फेंक दिया है. स्थानीय रहवासी एक व्यक्ति को फोन पड़ा मिला था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में अब तक कई रिश्तेदारों और संदिग्धों से पूछताछ की है. इसके बाद भी अभी तक इस हत्याकांड़ की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है. पुलिस मामले में बुजुर्ग दंपत्ति के प्रापर्टी का लालच और सुपारी देकर हत्याकांड़ को अंजाम देने के एंगल से जांच कर रही है. यह भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया है. पूरे मामले में बुजुर्ग दंपत्ति के घर में रह रहे किराएदारों की भूमिका को लेकर भी पुलिस की जांच जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक एक किराएदार बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के चार दिन पहले से गायब है. उसका सामान भी कमरे में मौजूद है. संबंधित किराएदार से भी पुलिस का संपर्क जारी है. भोपाल आने के बाद किराएदार का बयान पुलिस दर्ज करेगी.

Next Post

लापरवाही की हद: जेपी अस्पताल में खून सने स्ट्रेचर पर ही छोड़ दिया अगला मरीज, गायब मिलीं चादरें

Thu Jul 2 , 2026
साक्षी केसरवानी भोपाल। राजधानी के हमीदिया और जेपी जिला अस्पताल में बुनियादी चिकित्सा नियम ताक-ताक हो चुके हैं. अस्पतालों में आए दिन मरीजों को दिया जाने वाले स्ट्रेचरों पर न तो रबर शीट है और न ही साफ चादर. इसका जीता जागता प्रमाण गुरुवार को जेपी जिला अस्पताल के इमरजेंसी […]

You May Like