देवास: जिला जेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक सरदार सिंह डाबर, जो जेल के पास राजोदा रोड स्थित किराए के मकान में रह रहे थे, कल सुबह से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। आज जब अन्य कर्मचारी उनका हाल जानने पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो वह जमीन पर गिरे हुए पाए गए।
सेंधवा निवासी डाबर के निधन की सूचना मिलने पर उनकी बेटी और दामाद देवास पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है, हालांकि सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
