सिंगरौली /चितरंगी: गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितावल कला में एक अंधे मोड़ पर दो बोलेरो वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार एक बोलेरो खटाई से शाहगंज (उत्तर प्रदेश) बारात लेकर जा रही थी, वहीं दूसरी बोलेरो अमिलिया से कुण्डवसानी धाम की ओर बच्चे की झालर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।
अंधे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि एक बाराती का हाथ फ्रैक्चर हो गया।घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
