ईरान ने खुद को ‘अजेय शक्ति’ साबित किया : अराघची

तेहरान, 11 अगस्त (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनके देश ने दुनिया के सामने खुद को एक “कठिन और अजेय शक्ति” के रूप में साबित किया है तथा अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर सभी को आश्चर्यचकित किया है। श्री अराघची ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों और अधिकारियों ने उनसे कई बार कहा है कि ईरान ने “चमत्कार कर पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “किसी ने नहीं सोचा था कि ईरान इस तरह अमेरिका का मुकाबला कर सकता है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका को इजरायल, पश्चिमी देशों और कुछ अन्य देशों का समर्थन प्राप्त था, इसके बावजूद ईरान ने उसका सामना किया। श्री अराघची ने युद्ध की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से की गयी मांग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री ट्रंप ने युद्ध की शुरुआत में सोशल मीडिया पर दो शब्द लिखे थे, “अनकंडीशनल सरेंडर” (बिना शर्त आत्मसमर्पण)। वे हमसे यही चाहते थे और 20 दिन बाद वही दुश्मन बातचीत के लिए गुहार लगा रहा था।”

श्री अराघची ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब ईरान तथा अमेरिका के बीच तनाव के दौरान बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को लेकर लगातार परस्पर विरोधी दावे सामने आ रहे हैं।

.....

Next Post

नाली बंद करने से वार्ड 40 में गंदा पानी भरने से परेशानी

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर, नगर निगम की जनसुनवाई में वार्ड 40 जोन 18, माली वाली गली भैंसा चौक निवासी सुनील कोष्ठी ने आयुक्त के नाम गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली शकुन जैन ने सरकारी नाली में मसाला डालकर उसे बंद कर दिया है और ढलान को […]

You May Like