डॉ. परीक्षित झाड़े ने आईडीए सीईओ का पदभार संभाला

इंदौर: आज आईडीए ने नवागत सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने पदभार ग्रहण कर लिया. झाड़े ने पदभार ग्रहण करने से पहले खजराना गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की ओर दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

इसके बाद पदभार ग्रहण कर सीधे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बोर्ड बैठक में परिचय और कार्यों की जानकारी ली. साथ अधिकारियों से इनके प्रभार में वर्तमान कार्य और समय की जानकारी ली. झाड़े ने कहा कि निर्माण कार्य की स्थिति मौके पर जाकर देखूंगा. आईडीए शहर हित में वे सभी कार्य करेगा, जिससे आम जनता को राहत मिले. निर्माण भी वही होंगे जो शहर के लिया लाभकारी हो.

Next Post

आईडीए सीईओ अहिरवार की यादगार बिदाई

Fri Sep 12 , 2025
इंदौर: आईडीए सीईओ रामप्रकाश अहिरवार का कल कार्यालय सभागृह में बिदाई समारोह हुआ. उनके विदाई समारोह में बड़े से लेकर छोटे से छोटे कर्मचारी ने उक्त समारोह में ना सिर्फ भाग लिया, बल्कि पूरे समय और नीचे कार तक छोड़ने तक साथ रहे. आईडीए में चर्चा थी कि ऐसी बिदाई […]

You May Like