भोपाल और इंदौर में 25 साल में सबसे ठंडी रात, मध्यप्रदेश में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल: नवंबर की शुरुआत में ही बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश को ठिठुरा दिया है। बीती रात प्रदेश के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। भोपाल और इंदौर में पिछले 25 साल में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन में चल रही ठंडी हवाएं और रात की ठिठुरन से तापमान लगातार गिर रहा है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सामान्य से एक सप्ताह पहले सक्रिय हो गया। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है, और उत्तरी हवा के रुख से ठंडी लहरें मध्यप्रदेश तक पहुंच रही हैं।

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक शीतलहर (कोल्ड वेव) की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया।
अंदेशा है कि दिन में हल्की धूप के बावजूद रात में ठंड बहुत बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन से चार रोज पारा 10 से 11 डिग्री के आस-पास बना रहेगा।

Next Post

दिल्ली धमाके में 13 की मौत: 2 साल से चल रही थी साजिश, फरीदाबाद यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टर-छात्र गिरफ्तार, PM ने की घायलों से मुलाकात

Thu Nov 13 , 2025
नई दिल्ली, 13 नवंबर 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग एक दशक बाद हुए एक बड़े धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती I-20 कार में हुए ब्लास्ट में हमलावर आतंकी डॉ. उमर समेत 13 लोगों […]

You May Like