सतना में पूर्ण हुआ 30 दिवसीय सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण

सतना: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अल्प अवधि रोजगार एवं स्वरोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को सीवी बनाना, SWOT एनालिसिस, एप्टीट्यूड एवं रीजनिंग, डाटा इंटरप्रिटेशन, गणितीय दक्षता, संप्रेषण कौशल, औपचारिक पहनावा, समूह में कार्य करना एवं समूह चर्चा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर. एस. गुप्ता ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की जिला नोडल अधिकारी डॉ. क्रांति मिश्रा ने छात्रों को प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को व्यवहार में लाकर आत्मनिर्भर भविष्य गढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए छात्रा निधि त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण से उन्हें साक्षात्कार में आत्मविश्वास से आई कांटेक्ट बनाए रखने और व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने की कला आई। छात्र रवि शंकर मिश्रा ने संप्रेषण कौशल और औपचारिक पहनावे के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं छात्रा क्षमा त्रिपाठी ने सीवी निर्माण और समूह कार्य के कौशल को अपने करियर निर्माण में उपयोगी बताया।पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. पुष्पराज सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. ऋषभदेव साकेत एवं डॉ. संजय चौरसिया का विशेष योगदान रहा।

Next Post

सोनी सब का नया शो गणेश कार्तिकेय 06 अक्टूबर से होगा शुरू

Mon Sep 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब अपने दर्शकों के लिए नया शो “गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकेय” लेकर आ रहा है, जिसका प्रीमियर 06 अक्टूबर को रात आठ बजे होगा। पेनिनसुला पिक्चर्स प्रा. लि. द्वारा निर्मित इस शो में मोहित मलिक भगवान शिव के रूप में, श्रेनु पारिख मां पार्वती के […]

You May Like