
रतलाम। फोरलेन रोड सरवड़ के पास खंडहर में पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे सात बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इनके पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार हथियार, मिर्ची पाउडर, शराब की बोतलें और बिना नंबर की इको कार जब्त की गई। सभी आरोपी धार जिले के रहने वाले हैं और उज्जैन में भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
