महिला की नृशंस हत्या:अंगुली-कान काटकर जेवर ले गए हत्यारे

छिंदवाड़ा. परासिया में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 16 का है, जहां मंगलवार शाम सात से आठ बजे के बीच एक महिला की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे महिला के हाथ की अंगुली और कान काटकर उसके गहने भी ले गए। मृतिका की पहचान 65 वर्षीय निर्मला सनोडिया के रूप में हुई है, जो वेकोलि पेंच क्षेत्र के केंद्रीय चिकित्सालय से रिटायर्ड थीं और नगर के वेकोलि आवास में अकेली रहती थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय न तो किसी प्रकार का शोरगुल सुनाई दिया और न ही किसी को महिला की चीख सुनाई दी। वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक बच्ची खेलते हुए मृतका के दरवाजे तक पहुंची और अंदर का भयावह दृश्य देखकर शोर मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआती जांच में हत्या से संबंधित कोई स्पष्ट सबूत घटनास्थल से नहीं मिल पाया। हालांकि मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश का दावा कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।

आधा दर्जन संदिधो को किया राउंड अप

नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई नृंशश हत्या के मामले में पुलिस ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन संदिधो को राउंड अप कर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर है की महिला की हत्या के मामले में पुलिस कुछ हद तक आरोपियों तक पहुंच गई है। हालाकि इस मामले में पुलिस ने किसी प्रकार से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है। मामले को लेकर पूरा पुलिस महकमा गंभीरता से आरोपियों की तलाश में जुटा हुआ है।

Next Post

नीलू डाडिया को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Wed Aug 6 , 2025
मंदसौर। जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया को हॉकी का सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्‍होने बताया कि यह पहला मौका है जब मंदसौर के किसी खिलाड़ी को प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार […]

You May Like