सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत

रतलाम। सडक़ दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पिता फूचंद (58) निवासी देपालपुर, जिला इंदौर 14 जून को पिटगारा क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 15 जून की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी से औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सडक़ दुर्घटना से आई गंभीर चोटें बताया गया है। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी , महिला की मौत

Tue Jun 16 , 2026
बुरहानपुर । बुरहानपुर में मंगलवार दोपहर तेज आंधी.तूफान के कारण एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी 22 वर्षीय बेटी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मोहम्मदपुरा क्षेत्र में हुई। […]

You May Like