निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी , महिला की मौत

बुरहानपुर । बुरहानपुर में मंगलवार दोपहर तेज आंधी.तूफान के कारण एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी 22 वर्षीय बेटी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मोहम्मदपुरा क्षेत्र में हुई। तेज हवाओं के दौरान पड़ोस में बन रहे एक मकान की दीवार टीनशेड पर गिर गई। जिससे 43 वर्षीय अलीशान पति मुशीर और उनकी बेटी नफीसा तड़वी मलबे में दब गईं। अलीशान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बुरहानपुर एसडीएम अजमेरसिंह गौड़,तहसीलदार प्रवीण ओहरिया और लालबाग थाना टीआई अमित सिंह जादौन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बाद में अस्पताल जाकर घायल बेटी का हालचाल जाना। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ ने बताया कि मोहम्मदपुरा में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। आंधी.तूफान के कारण दीवार का एक हिस्सा टीनशेड पर गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। जिस महिला की मौत हुई उसके मकान का भी निर्माण चल रहा है।

Next Post

बारिश के मौसम को देख व्यवस्थाएं हों , कहीं कोई चूक न हो: कलेक्टर

Tue Jun 16 , 2026
जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक […]

You May Like