बारिश के मौसम को देख व्यवस्थाएं हों , कहीं कोई चूक न हो: कलेक्टर

जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले योग प्रतिभागियों के आवागमन, बैठने की व्यवस्था संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

बैठक में बारिश के मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने, विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम एवं हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति की उपस्थिति में होने वाले योग कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं अधिकारियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहीं कोई चूक नहीं होना चाहिए। बैठक में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने दोनों आयोजनों की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी जबलपुर अनिल राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

डायल-112 की तत्परता से महिला की बची जान

Tue Jun 16 , 2026
दमोह। जिले के थाना दमोह देहात अंतर्गत ग्राम हिरदेपुर में पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला द्वारा कमरे में बंद होकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना पर डायल-112 टीम ने तत्परता, संवेदनशीलता व सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला की जान बचाई। 15 जून […]

You May Like