डायल-112 की तत्परता से महिला की बची जान

दमोह। जिले के थाना दमोह देहात अंतर्गत ग्राम हिरदेपुर में पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला द्वारा कमरे में बंद होकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना पर डायल-112 टीम ने तत्परता, संवेदनशीलता व सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला की जान बचाई। 15 जून 2026 को रात्रि 11:39 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को उक्त घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल में पदस्थ आरक्षक 131 राकेश रैकवार द्वारा तत्काल एफआरवी-03 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.सूचना पर डायल-112 स्टाफ आरक्षक अखलेश छारी व पायलट संतोष मौके पर पहुंचे.वहां महिला ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया था तथा उसकी मानसिक स्थिति तनावपूर्ण थी। डायल-112 टीम ने धैर्य एवं समझदारी का परिचय देते हुए खिड़की के माध्यम से महिला से लगातार संवाद स्थापित किया और उसे शांतिपूर्वक समझाइश दी.काफी प्रयासों व सकारात्मक बातचीत के बाद महिला ने दरवाजा खोला. तत्पश्चात डायल-112 टीम ने परिजनों को भी समझाइश देकर पारिवारिक विवाद को शांत कराया तथा महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई, मानवीय संवेदनशीलता एवं सूझबूझ के कारण एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। यह कार्य पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Next Post

शरबत पिलाकर दिया विशेष योगदान 

Tue Jun 16 , 2026
दमोह। शहीदों के सरताज सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरूपर्व मंगलवार को बड़े श्रधापूर्वक सिख समाज द्वारा मनाया गया. इंदरजीत सिंह अरोरा ने बताया की जहांगीर के आदेश पर 30 मई, 1606 ईस्वी को श्री गुरू अर्जुन देव जी को लाहौर में भीषण गर्मी के […]

You May Like