राज्यसभा में नहीं हुआ प्रश्नकाल और शून्यकाल

नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) राज्यसभा में गुरूवार को शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

सभापति जगदीप धनखड़ ने सुबह सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक स्थागित कर दी‌, जिसके कारण शून्यकाल नहीं हो सका। इसके बाद उप सभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12.15 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। दूसरी बार के स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर फिर से उप सभापति ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी। इसके कारण प्रश्नकाल भी नहीं हो सका। इससे पहले शून्यकाल नहीं हो सका था।

सभापति ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाये। इसके बाद श्री धनखड़ ने सदन को बताया कि 11:00 बजे उन्होंने सदन में विभिन्न दलों के नेताओं को अपने कक्ष में बुलाया था।

इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक स्थागित करने की घोषणा कर दी। इसके कारण सदन में शून्य काल नहीं हो सका।

Next Post

सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Thu Mar 20 , 2025
मकान बेचने के बाद भी नहीं चुका पाया कर्ज, फांसी लगाकर दी जान इंदौर: सूदखोरों के दबाव से परेशान होकर कालानी नगर में रहने वाली एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्याकर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.एरोड़्रम थाने से मिली जानकारी के […]

You May Like