मध्य जोन अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस टीम ने महिलाओं में दबदबा बनाया

सीहोर। 64वीं मध्य जोन अंतर जिला वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आज सीहोर में भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि, अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, देहात ज़ोन भोपाल ने विजयी खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता 15 सितम्बर से शुरू हुई थी और 19 सितम्बर को सफलता पूर्वक समाप्त हुई।

इस वर्ष 31 खेल विधाओं में मुकाबले हुए, जिनमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, हॉकी, एथलेटिक्स, कराटे, कुश्ती, योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, आर्म रेसलिंग आदि शामिल थे। जिला नगरीय भोपाल ने प्रथम स्थान (34 गोल्ड), जिला सीहोर ने द्वितीय (32 गोल्ड) और जिला रायसेन ने तृतीय स्थान (7 गोल्ड) हासिल किया।

महिला वर्ग में आरक्षक वैशाली उइके और पुरुष वर्ग में आरक्षक अर्पित गुप्ता ने सर्वाधिक पदक जीते। भोपाल पुलिस टीम की महिलाओं, जिसमें पार्वती यादव, सुंदर दांगी, संध्या रघुवंशी सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं, ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर टीम को शीर्ष स्थान दिलाया।

Next Post

कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता पर रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Sat Sep 20 , 2025
भोपाल। कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर भोपाल रेंज स्तरीय एक दिवसीय सेमीनार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इंटीग्रेटेड भवन, श्यामला हिल्स में हुआ। इसमें भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिलों के उप पुलिस अधीक्षक से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। […]

You May Like