कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता पर रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर भोपाल रेंज स्तरीय एक दिवसीय सेमीनार

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इंटीग्रेटेड भवन, श्यामला हिल्स में हुआ। इसमें भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिलों के उप पुलिस अधीक्षक से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ने किया। प्रशिक्षणार्थियों को कानून, पुलिस विवेचना, जाति प्रमाण पत्र, राहत प्रकरण और महिला अपराध पर श्रीमती मनीषा पटेल, श्रीमती पिंकी जिमनानी, दीपक पांडेय और प्रशांत आर्य द्वारा प्रशिक्षित किया गया। एफआईआर लेखन, एमपीटास पोर्टल और राहत प्रकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक अजाक भोपाल रेंज श्रीमती दीपाली जैन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मंजू लता खत्री ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इंटीग्रेटेड भवन, श्यामला हिल्स में हुआ। इसमें भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिलों के उप पुलिस अधीक्षक से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ने किया। प्रशिक्षणार्थियों को कानून, पुलिस विवेचना, जाति प्रमाण पत्र, राहत प्रकरण और महिला अपराध पर श्रीमती मनीषा पटेल, श्रीमती पिंकी जिमनानी,दीपक पांडेय और प्रशांत आर्य द्वारा प्रशिक्षित किया गया। एफआईआर लेखन, एमपीटास पोर्टल और राहत प्रकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक अजाक भोपाल रेंज श्रीमती दीपाली जैन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मंजू लता खत्री ने किया।

Next Post

प्रशिक्षु आरक्षक ने प्रधान आरक्षक पर की फायरिंग 

Sat Sep 20 , 2025
उमरिया। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षु आरक्षक ने मामूली विवाद पर सर्विस राइफल चला दी प्रधान आरक्षक के ऊपर गोली,भागकर प्रधान आरक्षक ने बचाई जान,आरोपी आरक्षक गिरफ्तार। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया से को एक बड़ी घटना सामने आई है,जहां एक प्रशिक्षु आरक्षक ने प्रधान आरक्षक के ऊपर मामूली विवाद को […]

You May Like