सुशीला हत्याकांड को लेकर पूर्व सैनिक आक्रोशित

ग्वालियर। कल्याणपुरा निवासी पूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया की पत्नी सुशीला देवी की एक साल पहिले डकैतों ने हत्या कर दी थी। इसी मामले को लेकर आज ग्वालियर में पूर्व सैनिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मीटिंग पूर्व सैनिक कल्याण संघ ग्वालियर अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार, इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन के संभागीय प्रभारी कैप्टन अर्जुन यादव की अध्यक्षता में हुई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया मौजूद रहे। उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी की निर्मम हत्या के मामले पर गंभीर चर्चा की गई। सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार ने इस जघन्य अपराध को अत्यंत गंभीर विषय बताते हुए कहा कि अब तक मात्र एक आरोपी चोर हत्यारा पकड़ा गया है, हालांकि इस खुलासे के लिए उन्होंने भिंड पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया लेकिन शेष 6 आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है तथा चोरी गए सोने के आभूषण एवं अन्य सामान की भी बरामदगी नहीं हुई है।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से पुलिस से मांग की गई कि शेष सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, चोरी गए सोने के आभूषण की बरामदगी सुनिश्चित की जाए, अभी लड़ाई प्रारंभिक चरण में है, जब तक सभी अपराधी गिरफ्तार नहीं हो जाते, सामान की बरामदगी सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक पूर्व सैनिक संघटन पीड़ित परिवार के साथ न्याय मिलने तक मजबूती के साथ खड़े हैं। सभी पदाधिकारियों ने भिंड एस पी से मिलने का निर्णय लिया। इस अवसर पर एस एस शुक्ला, सैनिक जीवन, चैनल हेड कैप्टन जे एस भदौरिया, यशपाल सिंह गुर्जर, उत्तम सिंह मावई, चक्रपान सिंह सिकरवार, धर्मराज सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह गुर्जर , भारत सिंह तोमर, पुलंदर सिंह गुर्जर, मोनू भदौरिया बिजोरा, मनोज भदौरिया, दीपक सिंह अहमाना, कृष्ण सिंह जादौन, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया , दिलीप सिंह भदौरिया, बिक्रम सिंह भदौरिया, राकेश सिंह भदौरिया, सत्येंद्र सिंह भदौरिया,इंद्रपाल सिंह परमार, सिंधु राज सिंह भदौरिया , एस पी सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया सहित कई सैनिक उपस्थित रहे।

Next Post

हरमाला रोड पर अज्ञात महिला का मिला शव  

Mon Jun 29 , 2026
रतलाम। शहर के हरमाला रोड स्थित पुरानी फूलमंडी क्षेत्र में एक 60 से 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला बालू चाय होटल के बाहर मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर माणकचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे […]

You May Like