सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या

मकान बेचने के बाद भी नहीं चुका पाया कर्ज, फांसी लगाकर दी जान
इंदौर: सूदखोरों के दबाव से परेशान होकर कालानी नगर में रहने वाली एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्याकर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.एरोड़्रम थाने से मिली जानकारी के अनुसार कालानी नगर में रहने वाले 35 वर्षीय अंकित ने अपना मकान बेचकर भी कर्ज चुकाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उसकी परेशानी खत्म नहीं हुई.

बढ़ते मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया. घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन लोगों से मृतक ने कर्ज लिया था और क्या उस पर किसी तरह का दबाव या प्रताड़ना थी.

Next Post

हाईवा बेचने का सौदा कर साढ़े सात लाख हड़पे

Thu Mar 20 , 2025
जबलपुर: हाईवा बेचने का सौदा कर 7 लाख 50 हजार रूपये हड़प लिए गए। पीडि़त की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार मिश्रा 52 साल निवासी कृपाल चौक गुप्तेश्वर थाना गढ़ा ने लिखित शिकायत की कि उसका क्रेसर का […]

You May Like