हाईवा बेचने का सौदा कर साढ़े सात लाख हड़पे

जबलपुर: हाईवा बेचने का सौदा कर 7 लाख 50 हजार रूपये हड़प लिए गए। पीडि़त की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार मिश्रा 52 साल निवासी कृपाल चौक गुप्तेश्वर थाना गढ़ा ने लिखित शिकायत की कि उसका क्रेसर का व्यवसाय है उसकी हरगोविंद सिंह निवासी देवास मप्र. से जान पहचान पुरानी गाड़ी (हाइवा) खरीदने व बेचने के संबंध में हुई थी। हरगोविन्द सिंह की प्रिया आटो डील नामक वाहन क्रय विक्रय करने की फर्म है। हरगोविन्द से मैने तीन पुराने हाइवा खरीदे थे और जिसका लेन देन हुआ था हरगोविन्द ने वर्ष 2022 में एक हाईवा विक्रय के लिए फोटो व्हाट्सएप किया था.

जो पसंद आ गया था जिसका सौदा 12 लाख रुपये में तय हुआ था हरगोविंद ठाकुर द्वारा उसे विश्वास में लेकर 7 लाख 50 हजार रुपये ले लिए गए। शिकायत पर पाया गया कि आरोपी हरगोविन्द सिंह ठाकुर निवासी देवास लाईफ स्टाइल कालूखेडी वार्ड नंबर 5 हाल मुकाम ई डब्लू एस संदीपनी नगर ढाचा भवन आगर रोड उज्जैन के द्वारा सुनील कुमार मिश्रा से वाहन क्रय करने के संबंध में व्यापारिक संबंध होने के कारण विश्वास में लेते हुए अवैध लाभ अर्जित करने की नीयत से 7 लाख 50 हजार लेकर हडपते हुये धोखाधड़ी की गई है।

Next Post

सदस्यों के नारे लिखी टी शर्ट पहनने से राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) द्रविड़ मुनेत्र कषगम् (द्रमुक) के सदस्यों के नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर सदन में आने के कारण राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे कार्यवाही पुनः शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश […]

You May Like