भोपाल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज यहां मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सौजन्य भेंट की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री कानूनगो ने डॉ यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कृतित्व पर आधारित लोकप्रिय पुस्तक ‘मोदी@20 ड्रीम मीट्स डिलीवरी’ भेंट की।
