
इंदौर. शहर में यातायात व्यवस्था के लिए अग्रसेन चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण करने पर सहमति बनी है. वहीं बीआरटीसी के तीन चौराहों पर बनने वाले ब्रिज को फिलहाल रोकने का तय किया गया है. साथ ही शहर में आठ मुख्य सड़कों पर पार्किंग स्थल खाली करने और चालान बनाने की मुहिम, शहर में अलग-अलग सड़कों पर स्कूल बसों की जांच और नो इंट्री पर वहां धरपकड़ अभियान तेज करने के साथ कई स्थानों के लेफ्ट टर्न, फुटपाथ पर अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया गया.
आज कलेक्टर कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में कलेक्टर ने शहर में विभिन्न स्थानों पर यातायात जाम और बारिश से सड़क खराब होने की जानकारी ली. बैठक में यातायात पुलिस, आईडीए, नगर निगम, एमपीआरडीसी, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में वाहनों के चालान हेतु ट्रैफिक सिग्नल पर 34 एनपीआर कैमेरा होने की मांग की गई. यातायात डीसीपी ने बताया कि 121 स्थानों में से 58 स्थान कैमरे लगे हैं. 21 चौराहों पर फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया है, उससे लेफ्ट टर्न की वाहन से जाम लगता है. डीसीपी ने बैठक में कहा कि रसोमा चौराहों पर लेफ्ट टर्न बन सकता है. निगम से बनवा दीजिए. वहीं सत्यसाईं चौराहा, रोबोट चौराहे भारी ट्रैफिक जाम होने और वाहनों का दबाव ज्यादा होने के बात भी कही गई. नवलखा चौराहे पर पीक ऑवर में जाम की स्थिति लेफ्ट टर्न पर अतिक्रमण होने से बनती है, अतिक्रमण हटाने केडी बाद यातायात सुगम होने की संभावना बताई गई.
लेफ्ट टर्न चौड़ा करने को लेकर चर्चा
बैठक में एमपीईबी अधिकारियों से गीता भवन चौराहे पर ट्रांसफार्मर को हटाने पीआर शहर की सड़कों खास कर लेफ्ट टर्न पर स्थित खम्बो को प्राथमिकता से हटाने का कलेक्टर वर्मा ने निर्देश दिया. निगम और यातायात पुलिस ने शिकायत की कि दो महीने हो गए का काम नहीं हुआ है. इस पर कलेक्टर ने सोमवार को टीएल बैठक में काम करके बताने के आदेश दिए. इसी तरह शहर में दरगाह चौराहा सिलावटपुरा, बड़ा गणपति चौराहे, कालानी नगर में लेग टर्न बहुत छोटे होने की जानकारी और चौड़ा करने समस्या पर चर्चा हुई. नगर निगम चौराहे और चंदन नगर चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के निर्देश दिए गए है.
नो एंट्री को लेकर अभियान चलाएं
यातायात पुलिस ने बताया कि वन वे सड़क पर नो इंट्री बोर्ड की कमी है. नो पार्किंग के 20 बोर्ड चाहिए. 34 पॉइंट है, 15 पर नो इंट्री के बोर्ड जरूरी है.
कलेक्टर ने आरटीओ, यातायात पुलिस और एसडीएम को शहर में नो इंट्री को लेकर शहर 5 से 6 विशेष अभियान चलाने का कहा और निर्देश दिए कि कोई भी अनफिट गाड़ी सड़कों पर नहीं चले, इसका विशेष ध्यान रहे.
फ्री पार्किंग को लेकर कार्रवाई करें
कलेक्टर ने पार्किंग स्थलों के विषय में पूछा तो मालूम पड़ा कि शहर में 134 में 75 जगहों पर पार्किंग स्थल खाली करवाए थे. कलेक्टर ने कहा कि फ्री पार्किंग को लेकर कार्रवाई शुरू करें और एक्स्ट्रा क्रेन लेना हो तो ले लें. बैठक में पार्किंग को लेकर दिल्ली की तर्ज पर ओड एवन पार्किंग का सुझाव दिया गया. कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि पीक अवर पर 8 सड़कों पर यातायात को मूव करना का काम सोमवार से शुरू हो जाना चाहिए.
ओवरब्रिज निर्माण को लेकर चर्चा
शहर में 11 स्थानों पर यातायात सुधार और ओवरब्रिज निर्माण प्रस्ताव है. इसमें चाणक्य पूरी, अग्रसेन, टॉवर चौराहा, गोपुर, जनजीरवाला चौराहे पर ओवर ब्रिज निर्माण होने की संभावना बताई गई. आईडीए अधिकारियों न कहा कि मेट्रो के दूसरे चरण में चाणक्यपुरी चौराहे पर ब्रिज नहीं बना सकते. इसी तरह सपना संगीता रोड पर चौड़ाई कम होने और सिंधी कॉलोनी से भंवरकुआ तरफ ब्रिज बन सकता है कि जानकारी दी गई. साथ ही एलआईजी, गीता भवन, शिवाजी वाटिका ब्रिज भी रोक दिए गए हैं. बीआरटीएस की रैलिंग टूटने और डिवाइडर बनाने के बाद ओवर ब्रिज निर्माण पर बात करने का निर्णय लिया गया.
सिटी बस से यातायात जाम पर चुप्पी क्यों
सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में सिटी बस का मुद्दा और कार्रवाई के बात उठी, लेकिन कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मौजूद सभी विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली.
