पश्चिम क्षेत्र में स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव

इंदौर: शहर के पश्चिम क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर रोकड़िया हनुमान मंदिर के पास स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम बनाने की योजना है. उक्त दोनों कार्यों के लिए प्रदेश में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आईडीए को प्रस्ताव बनाने के लिए पत्र लिखा है. बताया जा रहा है कि उक्त योजना का सरकारी जमीन पर प्रस्ताव रखा गया है.विजयवर्गीय ने आईडीए को अपनी विधानसभा में स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम बनाने के लिए पत्र लिखा है.

23 जनवरी को मंत्री कार्यालय से आईडीए सीईओ के नाम पत्र  जारी किया था, जो आईडीए में 28 जनवरी को रिसीव किया गया. पत्र में मंत्री विजयवर्गीय ने उल्लेख किया है कि नगर निगम वार्ड क्रमांक 7 के दूसरी पलटन पुलिस लाइन के पास स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर से लगी सरकारी जमीन है. उक्त सरकारी जमीन पर जनहित में स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव तैयार कर कार्ययोजना बनाई जाए. आईडीए सूत्रों के अनुसार उक्त पत्र पर सीईओ बैठक कर प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे. उसके बाद आईडीए योजना का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में करेगा, फिर योजना पर कार्य शुरू होगा.

Next Post

जिम ट्रेनर ने तलवार से दो भाइयों पर हमला किया, तीन हिरासत में

Tue Feb 3 , 2026
इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र से रविवार रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक जिम ट्रेनर हाथ में तलवार लेकर लोगों को धमकाता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि उसने घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला किया, जिसमें एक युवक गंभीर […]

You May Like