पूर्व जज गिरिबाला के घर पहुंची दिल्ली AIIMS की टीम, किया सीन रिक्रिएशन; पुलिस ने खंगाले CCTV और DVR

भोपाल: ट्विशा की मौत के मामले में एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम करने के बाद दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम, एसआईटी और पुलिस अधिकारी कटारा हिल्स स्थित गिरि बाला सिंह के घर पहुंचे. टीमों ने ट्विशा के कमरे की सर्चिंग करते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.जानकारी के मुताबिक जांच टीम जब ट्विशा के मौत के मामले में पूर्व जज गिरि बाला सिंह के घर पहुंची. इस दौरान उनके बड़े बेटे सिद्धार्थ सिंह और घर में काम करने वाले कर्मचारी भी मौजूद रहे.

पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएशन एसआईटी ने किया है. अब आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस उसके घर ले जाकर 12 मई के दिन की परिस्थितियों को समझने की कोशिश करेगी. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक समर्थ सिंह से पुलिस की लंबी पूछताछ जारी है. समर्थ से पुलिस ट्विशा के साथ संबंध और घटना वाले दिन कैसे- क्या हुआ. इसको लेकर पूछताछ कर रही है.

बताया जा रह है कि पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है. जांच एजेंसियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को जांच के लिए एफएसएल भेजा है. घटना से एक सप्ताह पहले के भी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपी समर्थ का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा दिया गया है.

Next Post

UPSC प्रीलिम्स: देश भर में 8 लाख मप्र में करीब 30 हजार ने दी परीक्षा, CSAT के बदले पैटर्न ने उलझाया

Sun May 24 , 2026
भोपाल: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच संपन्न हुई। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत 107 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि कई केंद्रों पर देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों ने इस बार […]

You May Like